Umesh Pal Murder: अखिलेश यादव के साथ हत्यारोपी सदाकत का फोटो वायरल, सपा से जुड़े हत्या के तार !

by Admin
0 comment

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) मामले में नया खुलासा हुआ है. हत्याकांड का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से जुड़ते दिखाई दे रहा है. मामले में मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों के साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी दिखाई दे रही हैं. सदाकत खान अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहा है।

उमेश पाल हत्याकांड का मास्टरमाइंड सदाकत खान

उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सदाकत खान की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ एक फोटो सामने आई है। इस ग्रुप फोटो में वह अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाता दिखाई दे रहा है। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया में यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सदाकत के भाजपा नेता उदयभान करवरिया के साथ एक फोटो भी वायरल हो रही है।

इलाहाबाद पश्चिमी के बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को सुलेमसराय में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी पूजा पाल कौशाम्बी की चायल सीट से सपा की विधायक हैं। राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उमेश पाल घटना का मुख्य गवाह था। वह राजू पाल की पत्नी पूजा पाल की सगी बुआ का लड़का था।

पहले भी कई बार हुए उमेश पर हमले

राजू पाल हत्याकांड में गवाह बनते ही अतीक गिरोह उमेश पाल को दुश्मन की नजर से देखने लगा। उन पर कई बार हमले की कोशिश हुई, लेकिन वे बच निकले थे। 28 फरवरी 2008 को उमेश का अपहरण कर लिया गया था। उनके साथ मारपीट की गई। धमकी दी गई, गवाही दी तो मार दिया जाएगा। बाद में उन्हें छोड़ा गया तो उन्होंने अतीक, अशरफ समेत गिरोह के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बाद भी अतीक के गुर्गे उमेश के पीछे पड़े रहे। 11 जुलाई 2016 को उमेश गवाही देने कचहरी गए थे। उन पर कचहरी परिसर में ही जानलेवा हमला किया गया। उमेश ने अतीक, अशरफ समेत गिरोह के तमाम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 25 फरवरी 2023 को जिस वक़्त उमेश पाल कोर्ट से गवाही देकर घर वापस लौट रहे थे, उसी समय कार में आए 4-5 हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

इसके बाद वे जब घर के अंदर भागे, तो बम से हमला कर दिया जिसमें उमेश पाल और उनके गनर संदीप मिश्रा की मौत हो गई। वहीँ गनर राघवेन्द्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। । यह घटना सीसीटीवी फूटेज में रिकॉर्ड हुई है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-tffi-png-1.png

Copyright by The Front Face India 2023. All rights reserved.