शादी-विवाह जन्मों का बंधन होता है। इस दौरान पति-पत्नी सात जन्मों तक एक दुसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि सात जन्मों का वादा करके आपका पार्टनर चंद पलों में ही साथ छोड़ जाए। नहीं न ! आगरा के एक घर में ऐसा ही हुआ है। जब सात जन्मों का वादा करके दुल्हन साथ छोड़ गई।
आगरा में एक शादी में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ससुराल पहुंची दुल्हन की अचानक से मौत हो गई। दुल्हन की अचानक मौत से चारों और अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों का परिवार सदमे में है। दुल्हे का कहना है कि सोचा नहीं था कि यह साथ मात्र 24 घंटे का होगा।
मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी का जिले का है। जहाँ महादेव गली में रहने वाले राजू नाम के शख्स की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज की रहने वाली सोनिया के साथ शादी हुई थी। शादी में सभी रस्में अदा की गईं। दोनों पक्षों में अपने ओर से शादी में सभी परम्पराएं निभाईं। जिसके बाद 28 फरवरी को राजू अपनी दुल्हन सोनिया को विदा कराकर लाया।
पहले से ही चल रही थी बीमार
सोनिया के भाई करन ने बताया कि वह पिछले 5 महीने से बीमार चल रही थी। डॉक्टर ने फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया था। वहीँ पिछले वर्ष अक्टूबर में सोनिया की मां का भी निधन हो गया था, तब से वह और भी ज्यादा बीमार हो गई। जिसके बाद वह गुमसुम सी रहने लगी। शादी के अगले ही दिन उसकी ज्यादा तबियत ख़राब हो गई।
शादी के बाद पूरा परिवर खुश था। दुल्हन के घर आने पर सभी ने उसका स्वागत फूलों से किया। सभी बहुत खुश थे। अचानक से अगले दिन ससुराल में सोनिया की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गये। मगर, ज्यादा हालत ख़राब होने पर लड़की के घरवाले भी सूचना मिलने पर वहां आ पहुंचे। इसके बाद उसे ईलाज के लिए भरतपुर ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


जिन हाथों से किया स्वागत, उन्हीं हाथों से दी अर्थी को विदाई
दुल्हन की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन पहले से बीमार थी। उसका ईलाज चल रहा था। इस संबंध में लड़की के पक्ष से थाने में तहरीर दी गई है। वर पक्ष का कहना है कि बहत अरमानों से हम बहू को विदा कर अपने साथ लाए थे। बहुत उम्मीदों के साथ हमने शादी की थी। खुशियां चंद घंटे भी नहीं टिकीं। जिन हाथों से बहु का स्वागत किया गया, उन्हीं हाथों से बहु की अर्थी को विदाई देनी पड़ी।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे केस
अचानक से हुई मौत का ऐसा केस पहला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई केस आए हैं। इससे पहले दिसंबर 2022 में भी ऐसा केस सामने आया था। जब स्टेज पर जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार, उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
12 फरवरी 2023 को प्रयागराज में अपने साली की मैरिज एनिवर्सरी में डांस कर रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक से सीने में दर्द उठा और जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


डांस करते अचानक गिरे, मौत
इससे पहले नवंबर 2022 में वाराणसी में भतीजे की शादी में नाचते हुए 40 वर्षीय फूफा की मौत हो गई थी। बारात में शामिल लोगों को लगा कि वे डांस स्टेप कर रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 अक्टूबर 2022 को जौनपुर जिले में रामलीला में भगवान शिव के किर्दा का अभिनय करते समय ही कलाकार की मौत होगी।
4 अक्टूबर 2022 को अयोध्या के रुदौली में रावण का अभिनय कर रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 2 सितम्बर को दोस्त के बर्थडे पर डांस कर रहे 45 वर्षीय प्रभात डांस करते करते फ्लोर पर गिर पड़े। जहां उनकी मौत हो गई। मैनपुरी में गणेश उत्सव के दौरान 35 वर्ष के रवि शर्मा हनुमान का रोल करते करते अचानक से गिर पड़े, जहां उनकी मौत हो गई।
हार्टअटैक से बचने के लिए बरतें ये सावधानीयां
- घर से बाहर का खाना और तला भुना खाना न खाएं।
- तंबाकु का सेवन न करें।
- अल्कोहल का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है।
- तनाव से दूर रहें, खुश रहने की कोशिश करें।