Corona Virus: यूपी में 19 दिनों में 9 मौतें, आदेश के बावजूद जांच रफ़्तार पड़ी धीमी

यूपी में कोरोना एक बार फिर से हावी हो रहा है. यहां जांच की रफ़्तार धीमी पड़ गई है. जिसके मद्देनजर सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में अफसरों को ट्रिपल टी का फार्मूला भी दिया था. ट्रिपल T यानी टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के जरिए कोरोना पर ब्रेक लगाने का मंत्र.
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिए प्रतिदिन कम से कम डेढ़ लाख टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए. वैसे, यूपी में टेस्टिंग की रफ्तार सुस्त पड़ी है. डेढ़ लाख टेस्टिंग फिगर तो दूर की बात है, अगर 5 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 29 अप्रैल से 3 मई तक 5 दिन में 5 लाख 27 हजार 579 सैंपल की जांच हुई.
यूपी में बुधवार को कोरोना के 199 नए केस मिले हैं. गौतमबुद्धनगर में 77, गाजियाबाद में 32 जबकि लखनऊ में 20 मामले सामने आए हैं. हालांकि 265 मरीज रिकवर भी हुए हैं. बात अगर मौतों की करें तो 16 अप्रैल से 4 मई के बीच 19 दिनों में यूपी में 9 लोगों ने जान गंवाई है.
कब कितने लोगों ने जान गंवाई
तारीख | जिला | मौत |
16 अप्रैल | हरदोई | 1 |
17 अप्रैल | बागपत | 1 |
18 अप्रैल | प्रयागराज | 1 |
22 अप्रैल | प्रयागराज | 1 |
24 अप्रैल | बाराबंकी | 2 |
26 अप्रैल | अमरोहा | 1 |
28 अप्रैल | मेरठ | 1 |
30 अप्रैल | चंदौली | 1 |
कब-कब कितने केस आए
तारीख | नए केस |
11 अप्रैल | 14 |
12 अप्रैल | 37 |
13 अप्रैल | 55 |
14 अप्रैल | 90 |
15 अप्रैल | 108 |
16 अप्रैल | 10 |
17 अप्रैल | 135 |
18 अप्रैल | 115 |
19 अप्रैल | 163 |
20 अप्रैल | 170 |
21 अप्रैल | 205 |
22 अप्रैल | 226 |
23 अप्रैल | 212 |
24 अप्रैल | 213 |
25 अप्रैल | 210 |
26 अप्रैल | 203 |
27 अप्रैल | 261 |
28 अप्रैल | 220 |
29 अप्रैल | 295 |
30 अप्रैल | 278 |
1 मई | 269 |
2 मई | 193 |
3 मई | 335 |
4 मई | 199 |