प्रयागराज में सब्जियों के दाम आसमान पर, शिमला मिर्च हुआ 140 रूपये किलो, सोना हुआ सस्ता

प्रयागराज में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. दिन-ब-दिन सब्जियों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं. एक ओर जहां शिमला मिर्च 70 से 80 रूपये किलो के भाव बिक रहे थे वहीँ आज सीधे 140रूपये किलो हो गए हैं. सोना और चांदी के दामों में कमी हुई है. सोना 1050 रुपए कम होकर 52700 रुपए आ गया है। पेट्रोल डीजल और सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। किराना एवं सब्जी दुकानदार सौरभ अग्रवाल कहते हैं कि मंडी में शिमला मिर्च की आवक कम होने की वजह से आज मंडी में भी शिमला मिर्च कि किल्लत होने लगी और फिर उसका भाव भी बढ़ा दिया गया है। मंडी में 120 रुपए किलो शिमला मिर्च बिक रहा है जबकि फुटकर दुकानदार 140 से 150 रुपए में बेच रहे हैं। सौरभ के अनुसार बारिश की वजह से गाड़ी बाहर से मंडी तक नहीं आ सकी, इसलिए शिमला मिर्च का भाव चढ़ गया। 25 मई के बाजार के भाव यहां देखें-
सब्जी | भाव (प्रति किलो) |
शिमला मिर्च | 140 रुपए |
आलू | 25 रुपए |
टमाटर | 50 रुपए |
परवल | 70रुपए |
नेनुआ | 20 रुपए |
फलों का बाजार भाव
फल | रेट (प्रति किलो) |
लीची | 90-100 रुपए |
अंगूर | 80 रुपए |
आम | 80-120 रुपए |
खरबूजा | 20 रुपए |
केला | 40-50 रुपए दर्जन |
पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोल | 96.53 रुपए लीटर |
डीजल | 89.74 रुपए लीटर |
सीएनजी | 84.40 रुपए किलो |
सोना और चांदी के रेट
डेट | सोना (प्रति 10 ग्राम) | चांदी (प्रति किलो) | |
24 मई | 53750 रुपए | 63450 रुपए | |
25 मई | 52700 रुपए | 63700 रुपए | |
गैस सिलेंडर | 1056 रुपए | ||
सब्सिडी | 48.50 रुपए | ||