‘मोदी सरकार में डर का माहौल है’ कुपोषित अकबर को देख लोगों को याद आया कांग्रेस के समय का खुश अकबर, ‘आइंस्टीन को पहना दी अकबर की ड्रेस’

by Admin
0 comment
nasiruddin shah as akbar

Zee5 पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘Taj – Divided by Blood’ आजकल चर्चा में है। इस चर्चा की बड़ी वजह इसमें दिखने वाले अकबर के रोल का है। 2023 में रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘ताज’ में अकबर का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है, वहीँ 1960 में आई फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में अकबर का किरदार दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर ने निभाया था।

एक ओर जहां पृथ्वीराज कपूर वाले किरदार में अकबर दमदार और रुतबे वाला था, वहीँ नसीरुद्दीन शाह के रोल वाला अकबर बूढा और थका-थका सा है। चेहरे के झुर्रियों से थकावट सीधे तौर पर स्पष्ट हो रही है। वह अपने बेटों के आपसी कलह के कारण परेशान है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों किरदारों की तुलना करते हुए ट्रोल कर रहे हैं।  लेखक साकेत सूर्येश ने ‘ताज’ वाले कमजोर अकबर पर तंज कसते हुए लिखा कि ‘फासिस्ट’ मोदी सरकार में अकबर को कुछ खाने के लिए नहीं मिल रहा है।

वहीं एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने कहा कि मोदी सरकार में तो अकबर अवसादग्रस्त, कुपोषित, और एक ऐसे रुग्ण बूढ़े व्यक्ति के रूप में दिख रहा है जो दिमागी समस्याओं से जूझ रहा हो। अभिनेता सतीश शाह ने तो यहाँ तक कह दिया कि ऐसा लग रहा है कि वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन को अकबर की ड्रेस पहना दी गई हो।

वहीं कुछ लोगों ने तो ‘जोधा अकबर’ (2008) वाले अकबर की भी तस्वीर शेयर की। उस समय अभिनेता ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार निभाया था। एक यूजर ने लिखा कि देखो, जब डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब अकबर कितना खुश और रोमांटिक नजर आ रहा है।

वहीं कुछ लोगों ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि ये बंदा (नसीरुद्दीन शाह) पहले से ही डरा हुआ है, कृपया इसे और न डराएँ। एक यूजर ने लिखा कि मोदी सरकार में भूखे-सिकुड़े अकबर को देख कर ऐसा लगता है कि सचमुच डर का माहौल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सचमुच ये अकबर काफी डरा हुआ लग रहा है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-tffi-png-1.png

Copyright by The Front Face India 2023. All rights reserved.