वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में शिव और शक्ति के मिलन के महापर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम है। शिवालयों में शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में जैसे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। शिवरात्रि के दिन से ही पंचक्रोशी की यात्रा शुरू हो जाती है। शिव बारात में शामिल होने के लिए शिवभक्त लाखों की संख्या में 85 किलोमीटर की पंचकोशी यात्रा करते हुए शिव की पूजा अर्चना करते हैं। भक्तों में अनन्त उत्साह एवं अल्हड़ भक्ति शिवभक्तों को अलग बनाती है।


इस शुभ अवसर पर पंचकोशी यात्रा कर रहे शिवभक्तों के उत्साह और उनका प्रण पूर्ण करने हेतु सैकड़ों लोग उनके लिए राहत सामग्री का जगह जगह पर प्रबंध करते हैं, क्योंकि उनकी सेवा करना किसी तीर्थ से कम नही। ऐसे में खुशी की उड़ान संस्था भी इस पुण्य की भागी बनी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रथम पड़ाव कंदवा में शुक्रवार देर शाम हजारों शिवभक्तों को जलपान की व्यवस्था संस्था की ओर से की गई। इस पुनीत कार्य में राहुल मिश्रा, अनीश सिंह आशीष मिश्रा, रितेश दुबे, आरुष, श्वेता की भागीदारी रही।


संघर्ष को पीछे छोड़ लोगों के चेहरे पर ख़ुशी बिखेरती हैं चंदौली की ‘सारिका’
समाजसेवा में बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित हुई चंदौली की बेटी
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे, महासचिव देव जायसवाल, सचिव रितिक यादव, विवेक, विशाल, अंकित सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान संस्था की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा कि श्रद्धालुओं पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालु अत्यंत कठिन परिश्रम करते हैं। उन्हें किसी तरह की परेशानी अथवा कठिनाई न होने पाए, इसके लिए हमारी संस्था ने एक छोटा सा प्रयास किया है। हमने उनके लिए राहत सामग्री की व्यवस्था की है। शुक्रवार की देर शाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम का हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।