“हमारा मकसद हिंदुत्व को आगे बढ़ाना है”, महाराष्ट्र के नए सीएम बने एकनाथ शिंदे
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. इससे पहले शिंदे और फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
#WATCH | Mumbai: Eknath Shinde takes oath as the Chief Minister of #Maharashtra pic.twitter.com/y6pJs1YeyY
— ANI (@ANI) June 30, 2022
Devendra Fadnavis has decided to join the Maharashtra government on the request of BJP chief JP Nadda, tweets Union Home minister Amit Shah pic.twitter.com/kRJoAr4vgq
— ANI (@ANI) June 30, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अनुरोध पर महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने का फैसला किया”. उन्होंने आगे ट्वीट किया कि “फडणवीस का निर्णय महाराष्ट्र के लोगों के प्रति उनकी सेवा की भावना को दर्शाता है”. शिवसेना सांसद और एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे मुंबई के लिए रवाना होने के लिए गोवा एयरपोर्ट पहुंचे.
#WATCH | Mumbai: BJP leader Devendra Fadnavis takes oath as the Deputy Chief Minister of #Maharashtra pic.twitter.com/RWfbzApeqC
— ANI (@ANI) June 30, 2022
PM मोदी ने ट्वीट कर एकनाथ शिंदे को दी बधाई
I would like to congratulate Shri @mieknathshinde Ji on taking oath as Maharashtra CM. A grassroots level leader, he brings with him rich political, legislative and administrative experience. I am confident that he will work towards taking Maharashtra to greater heights.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2022
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस को दी बधाई
श्री @mieknathshinde जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व श्री @Dev_Fadnavis जी को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।
— Amit Shah (@AmitShah) June 30, 2022
मुझे पूर्ण विश्वास है कि पीएम @narendramodi जी के मार्गदर्शन में ये नई सरकार महाराष्ट्र के विकास और जनता के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।