Ballia: ‘अमेरिका जैसी बनेंगी यूपी की सड़कें’ केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने Green Field Express Way का किया उद्घाटन’

by Admin
0 comment

Green Field Express Way: केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यूपी के बलिया में बलिया और आसपास के जिलों के कुल 6500 करोड़ निवेश से सात राष्ट्रीय राजमार्ग व परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का भी शिलान्यास किया। यह ग्रीनफ़ील्ड एक्सप्रेस वे 5320 करोड़ रुपए में बनेगा।

2024 के पहले यूपी में सडकों के नेटवर्क होंगे मजबूत

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के जंगीपुर से छपरा के रिविलगंज 117 किमी व भरौली से ऊंचाडीह तक 17 किमी लिंक फोरलेन है। गाजीपुर और बलिया के सीमावर्ती इलाका चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गड़करी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के पहले यूपी में सड़कों के नेटवर्क को काफी मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी।

जो मैं कहता हूं, वो मैं करता हूं’

केंद्रीय परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि अब छोटे कस्बे से लेकर महानगरों तक आना जाना पूरी तरह सुगम हो जाएगा। वर्ष 2014 से पहले जहां 7000 किलोमीटर राष्ट्रीय मार्ग बनी थी, वहीँ वर्ष 2023 तक 14 हजार किमी से अधिक सड़क बन जाएगी। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की भीड़ केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए पहुंची थी।

Also Read:

‘ऐसी सजा देंगे की अपराधियों की सात पीढियां याद रखेंगी’ वाराणसी में बोले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

केवल Manish Sisodiya ही नहीं, आप के 6 मंत्री भी खा चुके हैं जेल की हवा, बलात्कार, फर्जी डिग्री, घरेलू हिंसा, ठेके में कमीशन जैसे आरोप शामिल

एक घंटे में बलिया से पटना

नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कभी झूठ नहीं बोलता हूं। जो वादा करूँगा, उसे निभाऊंगा। अब यूपी की तस्वीर बदलेगी। विकास हमेशा से सड़क से ही होकर जाता है। अभी बलिया से पटना जाने में आपको चार घंटे लगते हैं। वहीँ हाईवे बन जाने के बाद एक घंटे में बलिया से पटना की दूरी तय होगी।

बलिया से जुड़ेंगे वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर

केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मांग पर फेफना से हल्दी 200 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने कई एक्सप्रेस-वे और फोरलेन सड़क की भी घोषणा की। जिसमें वाराणसी, हावड़ा, गोरखपुर आदि क्षेत्रों के रहे। उन्होंने जिले में 13 आरओबी के निर्माण की भी घोषणा की।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे की लागत 5320 करोड़ होगी, जो कि बलिया से बिहार और लखनऊ होते हुए दिल्ली तक जाएगी। 2024 तक इसका निर्माण प्रस्तावित है। इसकी कुल लम्बाई 134 किलोमीटर है। ये एक्सप्रेस वे गाजीपुर और बलिया से गुजरेगा।

You may also like

Leave a Comment

cropped-tffi-png-1.png

Copyright by The Front Face India 2023. All rights reserved.